Headlines

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी जन्म जयंती मनाने के लिए आयोजन मण्डल बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित करते हुये।जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा 06/11/26 को मुख्यमंत्री निवास पहुच कर दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को जनजाति गौरव दिवस बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने का निवेदन किया गया जिसे माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ, ग,शासन ने आत्मीयता से स्वीकार किया एवं दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को समय दोपहर 02:00 आने के समय दिए जिससे आदिवासी समाज मे खुशी की लहर है।साथ ही प्रान्त के पदाधिकारियों ने वन बंधु नामक बुक भेंट किये।मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजीव शर्मा जी,श्री अनुराग जैन जी,श्री जितेंद्र कुमार ध्रुव जी श्री राजीव ध्रुव जी श्री धनेश्वर सिह नेताम जी रहे।यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक श्री राजीव ध्रुव जी ने दी।

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई कार्यो के भूमि पूजन संपन्न) , हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी,, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो वहां के विकास कार्यों को लेकर बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं, और जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, जिला पंचायत अध्यक्ष हो विधायक जी हो या कोई भी जन प्रतिनिधि हो, उनकी मनसा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है, हम लोग पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के माटी और मानुष के सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, आजीवन यहां के लोगों के सेवा के लिए जुटे रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. आई. सी. सी. के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में डबहीपारा मुक्ति धाम निर्माण कार्य, एवं नंगोई में ही बालीबंद तालाब के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा के में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये, इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी उप सरपंच संजय पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री प्रदीप शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री कांग्रेस नेता चरण सिंह राज कांग्रेस राहुल गोरख आशीष बारगाह हेमलाल यादव सचिव शिव निर्मलकर शैलेश सोनवानी सतीश श्रीवास लोकप्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सागर पांडे बिट्टू शास्त्री ओमप्रकाश गोपी शास्त्री यशवंत सिंह ठाकुर उमेश गौराहा लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोकचंद श्रीवास विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया ll

राज्योत्सव में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, 40 स्टॉलों में दिखेगी विकास की झलक

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर लाभ दिलाने के निर्देश

बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026/ जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां बिलासपुर में जोर-शोर से चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में समारोह आयोजित होगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्योत्सव की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह और नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी शामिल होंगे। कलेक्टर ने विभागीय प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्टॉलों में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। उन्होंने जीवंत मॉडल और सरल एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग उन्हें आसानी से समझ सकें। समारोह स्थल पर करीब 40 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने स्टॉलों में विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति और योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सांस्कृतिक मंच, मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और फूड जोन की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत उपकरणों एवं अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा जांच कराने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां पूरी करने को कहा है। राज्योत्सव में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 2 नवंबर को शाम 4 बजे स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों और डीपीएस बैंड से होगी। इसके बाद आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति, साइबर साक्षरता कार्यक्रम, एकॉर्डियन वादन, राधिका शर्मा की कथक प्रस्तुति तथा तनिष्क वर्मा, कनक साहू और मयांशी खंडेलवाल का गायन होगा। शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात तरंग बैंड, वंदिता साहू एंड ग्रुप की सामूहिक प्रस्तुति और अंत में अनुराग शर्मा एंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। निरीक्षण के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *