Headlines

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी जन्म जयंती मनाने के लिए आयोजन मण्डल बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित करते हुये।जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा 06/11/26 को मुख्यमंत्री निवास पहुच कर दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को जनजाति गौरव दिवस बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने का निवेदन किया गया जिसे माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ, ग,शासन ने आत्मीयता से स्वीकार किया एवं दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को समय दोपहर 02:00 आने के समय दिए जिससे आदिवासी समाज मे खुशी की लहर है।साथ ही प्रान्त के पदाधिकारियों ने वन बंधु नामक बुक भेंट किये।मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजीव शर्मा जी,श्री अनुराग जैन जी,श्री जितेंद्र कुमार ध्रुव जी श्री राजीव ध्रुव जी श्री धनेश्वर सिह नेताम जी रहे।यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक श्री राजीव ध्रुव जी ने दी।

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई कार्यो के भूमि पूजन संपन्न) , हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी,, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो वहां के विकास कार्यों को लेकर बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं, और जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, जिला पंचायत अध्यक्ष हो विधायक जी हो या कोई भी जन प्रतिनिधि हो, उनकी मनसा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है, हम लोग पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के माटी और मानुष के सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, आजीवन यहां के लोगों के सेवा के लिए जुटे रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. आई. सी. सी. के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में डबहीपारा मुक्ति धाम निर्माण कार्य, एवं नंगोई में ही बालीबंद तालाब के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा के में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये, इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी उप सरपंच संजय पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री प्रदीप शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री कांग्रेस नेता चरण सिंह राज कांग्रेस राहुल गोरख आशीष बारगाह हेमलाल यादव सचिव शिव निर्मलकर शैलेश सोनवानी सतीश श्रीवास लोकप्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सागर पांडे बिट्टू शास्त्री ओमप्रकाश गोपी शास्त्री यशवंत सिंह ठाकुर उमेश गौराहा लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोकचंद श्रीवास विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया ll

बिलासपुर ब्रेकिंग: रतनपुर का राशन घोटाला!

गरीब महिलाओं की योजना पर सरकारी कब्जा, महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ा खेल – मैडम खुद अध्यक्ष, पति चला रहा PDS दुकान, नियम ताक पर, प्रशासन मौन!

2019 से 2026 तक 7 साल से चल रहा है ये खेल! प्राचीन अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष एक शासकीय कर्मचारी हैं और उनके पति द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान चलाई जा रही है।

गरीब महिलाओं का हक किसकी जेब में जा रहा है?

इस खबर को दबने मत दीजिए। एक शेयर = गरीब महिलाओं को न्याय की आवाज।

पूरी खबर नीचे पढ़ें 👇


रतनपुर, बिलासपुर – 05/11/2026। महिला स्वयं सहायता समूह की योजना गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बनाई गई थी। लेकिन बिलासपुर जिले के नगर पालिका परिषद रतनपुर में इसी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है।

खबर दर्पण लाइव की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि प्राचीन अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष एक शासकीय कर्मचारी हैं और उनके पति द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है।

आरोपों के अनुसार 2019 से लेकर 2026 तक शासकीय कर्मचारी खुद महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनी रहीं।

सबसे बड़ा सवाल यही है – एक शासकीय कर्मचारी कैसे किसी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हो सकती है? क्या किसी शासकीय कर्मचारी के पति द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन वैध है?

जिस योजना से गरीब महिलाओं को लाभ मिलना चाहिए, उसी योजना की आड़ में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर कब्जा जमा लिया गया है। आरोप है कि राशन दुकान का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा नहीं, बल्कि अध्यक्ष के पति द्वारा किया जा रहा है।

तो फिर समूह की अन्य गरीब महिलाएं कहां हैं? उन्हें क्या लाभ मिल रहा है? क्या उन्हें सिर्फ कागजों में सदस्य बनाकर रखा गया है?

प्रशासन से जनता के सीधे सवाल

  • क्या शासकीय कर्मचारी SHG अध्यक्ष हो सकती है? अगर नहीं, तो 7 साल तक यह कैसे चला?
  • पति द्वारा PDS दुकान चलाना किस नियम के तहत वैध है?
  • समूह की अन्य महिलाओं को कितना लाभ मिला, इसका ऑडिट होगा?
  • दोषी पाए जाने पर दुकान का आबंटन रद्द होगा या नहीं?
  • शासकीय कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई कब होगी?

रतनपुर की जनता अब जवाब चाहती है।

खबर दर्पण लाइव – पत्रकार प्रीति सोनी की रिपोर्ट

#खबरकोज्यादासेज्यादाशेयरकरें

KhabarDarpanLive #Ratanpur #Bilaspur #PDSGhotala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *