Headlines

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी जन्म जयंती मनाने के लिए आयोजन मण्डल बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित करते हुये।जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा 06/11/26 को मुख्यमंत्री निवास पहुच कर दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को जनजाति गौरव दिवस बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने का निवेदन किया गया जिसे माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ, ग,शासन ने आत्मीयता से स्वीकार किया एवं दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को समय दोपहर 02:00 आने के समय दिए जिससे आदिवासी समाज मे खुशी की लहर है।साथ ही प्रान्त के पदाधिकारियों ने वन बंधु नामक बुक भेंट किये।मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजीव शर्मा जी,श्री अनुराग जैन जी,श्री जितेंद्र कुमार ध्रुव जी श्री राजीव ध्रुव जी श्री धनेश्वर सिह नेताम जी रहे।यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक श्री राजीव ध्रुव जी ने दी।

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई कार्यो के भूमि पूजन संपन्न) , हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी,, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो वहां के विकास कार्यों को लेकर बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं, और जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, जिला पंचायत अध्यक्ष हो विधायक जी हो या कोई भी जन प्रतिनिधि हो, उनकी मनसा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है, हम लोग पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के माटी और मानुष के सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, आजीवन यहां के लोगों के सेवा के लिए जुटे रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. आई. सी. सी. के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में डबहीपारा मुक्ति धाम निर्माण कार्य, एवं नंगोई में ही बालीबंद तालाब के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा के में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये, इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी उप सरपंच संजय पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री प्रदीप शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री कांग्रेस नेता चरण सिंह राज कांग्रेस राहुल गोरख आशीष बारगाह हेमलाल यादव सचिव शिव निर्मलकर शैलेश सोनवानी सतीश श्रीवास लोकप्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सागर पांडे बिट्टू शास्त्री ओमप्रकाश गोपी शास्त्री यशवंत सिंह ठाकुर उमेश गौराहा लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोकचंद श्रीवास विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया ll

शिक्षा विभाग की कर्मचारी 6 साल से SHG अध्यक्ष बनी बैठी है, सरकारी राशन की दुकान हड़प रखी है! गरीब महिलाओं का हक मारकर नियमों की उड़ाई धज्जियां, खाद्य विभाग चुप क्यों?


रतनपुर / बिलासपुर। ब्रेकिंग।

नगर पालिका परिषद रतनपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहाँ प्राचीन अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS) पर एक शासकीय कर्मचारी ने कब्जा कर रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समूह की अध्यक्ष शिक्षा विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारी है। जबकि नियम साफ कहता है कि कोई भी शासकीय कर्मचारी उस समूह के लाभ वाले पद पर नहीं रह सकता जिसे शासकीय सहायता मिलती हो या जो शासकीय कार्य करता हो।

कैसे हुआ खेल?

  • नियम कहता है – SHG की अध्यक्ष कोई गरीब, जरूरतमंद महिला होगी, जिसे सरकार से सहायता मिले
  • हकीकत यह है – 5 से 6 साल से एक ही शासकीय कर्मचारी अध्यक्ष बनी हुई है
  • न चुनाव हुआ, न पद बदला, सिर्फ कुर्सी पर कब्जा जमा कर बैठी रही
  • इसी पद का फायदा उठाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन अपने हाथ में रखा

गरीबों के राशन पर डाका?
जब अध्यक्ष ही सरकारी नौकरी वाली होगी तो गरीब महिलाओं को उसका लाभ कैसे मिलेगा? स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे समूह की भावना खत्म हो गई है और PDS दुकान के जरिए मिलने वाले राशन में भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल
सवाल उठ रहा है कि आखिर खाद्य विभाग, नगर पालिका और जिला प्रशासन चुप क्यों है? क्या मिलीभगत है?

स्थानीय जनता की मांग है कि इस मामले की तुरंत जांच हो, फर्जी अध्यक्ष को हटाया जाए, अब तक जो भी लाभ पद पर रहते हुए लिया गया उसे वसूली किया जाए एवं दुकान निरस्त की जाए शिक्षा विभाग भी कार्रवाई करें और तत्काल कर्मचारियों को हटाया जाए दुकान का ऑडिट हो और नियम के अनुसार नई गरीब महिला को अध्यक्ष बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *