Headlines

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी जन्म जयंती मनाने के लिए आयोजन मण्डल बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित करते हुये।जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा 06/11/26 को मुख्यमंत्री निवास पहुच कर दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को जनजाति गौरव दिवस बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने का निवेदन किया गया जिसे माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ, ग,शासन ने आत्मीयता से स्वीकार किया एवं दिनाँक 16/11/26 दिन सोमवार को समय दोपहर 02:00 आने के समय दिए जिससे आदिवासी समाज मे खुशी की लहर है।साथ ही प्रान्त के पदाधिकारियों ने वन बंधु नामक बुक भेंट किये।मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजीव शर्मा जी,श्री अनुराग जैन जी,श्री जितेंद्र कुमार ध्रुव जी श्री राजीव ध्रुव जी श्री धनेश्वर सिह नेताम जी रहे।यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक श्री राजीव ध्रुव जी ने दी।

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई कार्यो के भूमि पूजन संपन्न) , हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी,, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो वहां के विकास कार्यों को लेकर बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं, और जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, जिला पंचायत अध्यक्ष हो विधायक जी हो या कोई भी जन प्रतिनिधि हो, उनकी मनसा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है, हम लोग पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के माटी और मानुष के सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, आजीवन यहां के लोगों के सेवा के लिए जुटे रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. आई. सी. सी. के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में डबहीपारा मुक्ति धाम निर्माण कार्य, एवं नंगोई में ही बालीबंद तालाब के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा के में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये, इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी उप सरपंच संजय पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री प्रदीप शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री कांग्रेस नेता चरण सिंह राज कांग्रेस राहुल गोरख आशीष बारगाह हेमलाल यादव सचिव शिव निर्मलकर शैलेश सोनवानी सतीश श्रीवास लोकप्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सागर पांडे बिट्टू शास्त्री ओमप्रकाश गोपी शास्त्री यशवंत सिंह ठाकुर उमेश गौराहा लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोकचंद श्रीवास विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया ll

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार

बिलासपुर. 23 अक्टूबर 2026. राजधानी रायपुर में हो रहे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन आज पहले मैच में कड़े मुकाबले के बीच मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मैच 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहले दो क्वार्टर्स में ओलंपियन प्रदीप मोर की टीम मैनपाट टाइटन्स का दबदबा रहा, जबकि आखिरी दो क्वार्टर्स में ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह की टीम बैलाडिला बुल्स ने बेहतर खेल दिखाया। शानदार खेल के लिए प्रहलाद को ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’ चुना गया, जबकि करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

मैच का पहला हमला चौथे मिनट में देखने को मिला। मैनपाट के खिलाड़ियों ने सर्कल में प्रवेश तो किया, लेकिन विपक्षी डिफेंडरों ने आसानी से गेंद को बाहर निकाल दिया। इसके बाद जवाबी हमले में बैलाडिला बुल्स ने भी सर्कल में जगह बनाई, लेकिन उनके पास डिफेंस को चुनौती देने के लिए पर्याप्त ताकत नहीं थी। मैच के 7वें मिनट में मैनपाट के पास गोल करने का एक बेहतरीन मौका आया, जब प्रहलाद टांडी को सर्कल के अंदर गेंद मिली, लेकिन बैलाडिला बुल्स के गोलकीपर ने तेजी से आगे आकर इस मौके को नाकाम कर दिया।

लगातार हमलों के बीच बैलाडिला को अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे संदीप ठाकुर ने गोल में बदल दिया। यादव अपनी बाईं ओर नहीं जा सके, जबकि गेंद उनके काफी करीब थी। बहरहाल, पहला क्वार्टर बिना किसी और हलचल के समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में मैनपाट ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। हालांकि ज्यादा मौके नहीं बने थे, लेकिन हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले प्रवीण यादव ने गोल कर दिया। प्रहलाद ने सर्कल के अंदर शानदार दौड़ लगाई और प्रवीण ने गेंद को बेहतरीन तरीके से डिफ्लेक्ट करके गोल में बदल दिया। हाफ-टाइम तक स्कोर 2-0 हो गया था।

शुरुआती बढ़त मिलने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैनपाट अपना दबदबा बनाए रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैलाडिला ने लगातार हमले कर विपक्षी डिफेंस पर दबाव बना दिया। उन्होंने कई बार सर्कल के अंदर प्रवेश किया और आखिरकार उनकी लगातार कोशिशों का फल उन्हें मिला। जसकरण सिंह सर्कल के काफी अंदर तक गए और उन्होंने राहुल यादव की तरफ गेंद फ्लिक की, जिसे राहुल ने गोल में बदल दिया। पिछले क्वार्टर की लय को बरकरार रखते हुए जसकरण ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। सर्कल के बाहर से लगाए गए एक ‘टोमाहॉक’ शॉट की वजह से बैलाडिला को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मैनपाट के गोलकीपर अल्फ़ाज़ खान ने रोक दिया।

मैनपाट के प्रहलाद को सर्कल के अंदर कुछ खाली जगह मिली, जहाँ से उन्होंने एक ‘रिवर्स फ़्लिक’ के ज़रिए अपनी टीम के लिए गोल कर दिया। मैच के अंत के करीब बैलाडिला के निहाल हुसैन अंसारी ने पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर शॉट लगाकर अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *